Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

 

 Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि। क्रेडिट कार्ड एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है।



आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है।

अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको Credit Card से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है।

तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि क्रेडिट कार्ड क्या होता है उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा।

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है

क्रेडिट कार्ड बैंकों के द्वारा जारी किया गया एक फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट होता है, यह पतला सा एक प्लास्टिक का कार्ड होता है, जिसकी प्री-सेट क्रेडिट लिमिट होती है। क्रेडिट कार्ड के जरिए आपको कैशलेस ट्रांज़ैक्शन करने में मदद मिलती है, कार्ड को जारी करने वाला आपके क्रेडिट स्कोर, क्रेडिट हिस्ट्री और आपकी आय के आधार पर क्रेडिट लिमिट को निर्धारित करता है।

क्रेडिट कार्ड का मतलब ही होता है उधार खाता, अगर आपके पास कैश नहीं है तो आप क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी कर सकते हैं, और बाद में महीने के अंत में आप Credit Card के बिल का भुगतान कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं

इमरजेंसी में सहायक – इमरजेंसी की स्थिति में क्रेडिट कार्ड बेहद ही फायदेमंद है, बैंक अकाउंट से ज्यादा पैसे निकालने या लोन प्रोसेस में लगने वाले समय की तुलना में क्रेडिट कार्ड बहुत ही उपयोगी विकल्प है।

बेहतर क्रेडिट स्कोर – अगर आप क्रेडिट कार्ड से पैसे खर्च करते हैं और समय पर उसका भुगतान करते हैं तो आपका बेहतर क्रेडिट स्कोर बन सकता है, जो कि लंबी अवधि में आपके काफी काम आएगा खासकर तब जब आप बिजनेस लोन या पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करेंगे।

धोखाधड़ी और गलतियों के बेहद कम अवसर – डेबिट कार्ड के मामले में ऑनलाइन पेमेंट करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि डेबिट कार्ड के अंदर आपके बैंक खाते की सारी रकम एक बार में ही उड़ाई जा सकती है और बाद में इसे वापस पाने में भी काफी समय लग सकता है, लेकिन क्रेडिट कार्ड के मामले में गलती सुधारने का पूरा मौका मिलता है।

नियमित खर्च का प्रबंधन – अगर आप नियमित तौर पर क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसों को खर्च करते हैं तो आपको पैसों का हिसाब करने में भी बहुत आसानी होती है।

इनके अलावा भी क्रेडिट कार्ड के बहुत से फायदे हैं जैसे कि –

  • Rewards का फायदा मिलता है
  • खर्च करके हिसाब भी रख सकते हैं
  • Credit Card रखना ज्यादा सुरक्षित होता है
  • Interest Free क्रेडिट का फायदा मिल जाता है
  • पेमेंट में अधिक सुविधा मिलती है
  • Recurring Payments में आसानी होती है
  • रिचार्ज और टिकट बुकिंग कर सकते हैं
  • कैशबैक और डिस्काउंट्स मिलते हैं
  • Credit Score मजबूत होता है

Comments

Popular posts from this blog

दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश यहां रहना खाना और घूमना सबसे सस्ता है

    आज जानेंगे   दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश   यहां रहना खाना और घूमना सबसे सस्ता है यहां पर अगर आप घूमने जाएंगे तो आपकी करेंसी के मुताबिक काफी सस्ते रेट में आपको चीजें मिल जाएंगी, यहां पर रहना खाना और घूमना बहुत ही सस्ता है, अगर आप किसी देश में टूर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह देश आपके लिए सबसे सही रहेंगे क्योंकि यहां पर घूमना काफी किफायती है। यहां पर टॉप 10 देशों की हमने जो लिस्ट दी है, उनमें से अधिकतर गरीब देश हैं और उनकी करेंसी का रेट बहुत कम है, लेकिन यह सभी के सभी देश बहुत ही खूबसूरत देश है, और इनकी खूबसूरती ऐसी है जिसको कैमरे में कैद नहीं किया जा सकता। इनमें से कंबोडिया वियतनाम नेपाल और श्रीलंका जैसे देश भारत के काफी करीब है, इसलिए यहां पर जाने के लिए आपको फ्लाइट का अधिक खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा और इन 10 देशों में बहुत सारे टूरिस्ट आते हैं और यहां पर टूरिस्ट विजा भी बहुत आसानी से मिल जाता है, नेपाल जैसे देश में आप बिना किसी वीजा के जा सकते हैं और बाकी के कई देशों में हाथों-हाथ वीजा मिलता है। दुनिया के 10 सबसे सस्ते देश 10. बेलारूस बेलारूस एक ऐतिहासिकता से भरपू...

Insurance Kya Hota Hai | इंश्योरेंस क्या होता है इसके प्रकार जानिये

Insurance Kya Hota Hai   इंश्योरेंस क्या होता है  आपने इंश्योरेंस, बीमा, जीवन बीमा आदि का नाम तो पहले कभी न कभी जरूर सुना होगा क्योंकि आज के समय में टीवी, इंटरनेट आदि जगह पर सबसे ज्यादा विज्ञापन  Insurance (बीमा)  के ही आते हैं, वर्तमान में इंश्योरेंस करवाना बहुत ही लोकप्रिय हो गया है। लगभग सभी लोग अपना  जीवन बीमा  अवश्य करवाते हैं, लेकिन अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें  इंश्योरेंस (बीमा)  के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जिन्हें  बीमा  के बारे में अधिक जानकारी नहीं है तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको  Insurance  के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि  इंश्योरेंस क्या होता है इंश्योरेंस कितने तरह का होता है   बीमा क्या है बीमा कैसे बनता है इंश्योरेंस के लिए जरूरी दस्तावेज क्या हैं  आदि, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आएगा। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और...

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए

    खड़े होकर पानी पीने के नुकसान  पानी मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आप अच्छी तरह से जानते होंगे. आयुर्वेद के अनुसार शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें अकेले पानी का हिस्सा 70 फीसदी है. मतलब आपका शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शरीर के लिए पानी कितना जरुरी है. यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा समय पर पर पानी पीते रहना चाहिए. वैसे ज्यादातर लोगो को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है और बहुत से लोगो को पता नहीं होता है कि पानी को किस स्थिति में पीना चाहिए जिससे शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको यह जानकारी मालूम हो जाती है तो आप आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं. खड़े होकर पानी पीने के फायदे तो न के बराबर है लेकिन इससे होने वाले नुकसान की कमी नहीं है. डॉक्टरों की माने तो एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए. इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है. आपको बता दे कि पानी शरीर के खराब पदार्थो को बाहर निकालने में और शरीर के खून को साफ रखने मे...